कोटा के बसंत विहार क्षेत्र में 'जीरो मोबिलिटी' घोषित
एक किमी परिधि क्षेत्र को 31 मार्च से 3 अप्रेल प्रातः10 बजे तक जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया न्यूजवेव @ कोटा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ओम कसेरा ने नगर निगम क्षेत्र के तीन बत्ती चौराहा, बसंत विहार क्षेत्र को केन्द्र मानते हुए उसके चारों ओर 1 किलोमीटर एरिया को ‘जीरो मोबिलिटी’ क्षेत्र घोषित किया है।
Mr.Om Kasera,DM Kota जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तीन बत्ती चौराहा, बसंत विहार क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को प्रभावी रूप से रोकने तथा आसपास की एक किमी परिधि में नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा व लोक शांति को बनाये रखने के लिए धारा-144 के तहत एक किमी परिधि क्षेत्र को 31 मार्च से 3 अप्रेल प्रातः10 बजे तक जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित कर दिया गया है। आदेषों की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188, 269 270 तथा राजस्थान डिजीज एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। लोगों को होम कोरेंटाइन के लिए किया पाबन्द जिला कलक्टर ओम कसेरा ने बताया कि तीन बत्ती चौराहा, बसंत विहार क्षेत्र में कोरोना वायरस का संदिग्ध नागरिक मिलने पर सोमवार को उसकी स्क्रीनिंग में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी जिसकी मंगलवार को कनफर्मेशन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐहतियात के तौर पर उसके निवास क्षेत्र में जीरो मॉबेलिटी क्षेत्र घोषित कर नागरिकों की स्क्रिीनिंग तथा सम्पूर्ण क्षेत्र को सेनेटाइज कराया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि बसंत विहार निवासी 65 वर्षीय नागरिक 30 मार्च को एमबीएस अस्पताल में भर्ती हुआ था जिसकी स्क्रिीनिंग रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आने पर कन्फर्मेशन टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध नागरिक 13 मार्च को जयुपर गया था तथा 16 मार्च को कोटा आया था, इस दौरान उसके साथ टेªन में यात्रा करने वाले नागरिक, उसके स्थानीय स्तर पर सम्पर्क में आये सभी नागरिक, दूध वाला, सब्जीवाला सबको चिन्हित कर होम कॉरेंटाइन में रहने के लिए पाबन्द किया है। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित नागरिक के परिजन जयपुर रहते हैं उसकी सूचना जयपुर प्रशासन को दे दी गई है। कोटा में उसके साथ रहने वाले बेटे के नमूने की जांच निगेटिव आई है। एमबीएस से संदिग्ध मरीज को इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 48 घेटे में पुनः जांच के दौरान आये परिणामों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। सम्पूर्ण क्षेत्र में लगाई विशेष टीम जिला कलक्टर ने बताया कि सम्पूर्ण क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सफाई एवं सेनेटाइजर के लिए विषेष टीम लगाकर युद्व स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी नागरिकों की स्क्रिीनिंग के लिए भी चिकित्सा विभाग की विशेष टीम तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आव्हान किया है कि जिला प्रशासन के अधिकृत अधिकारी के बिना कोरोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर फारवर्ड नहीं करें। अनावष्यक भ्रम पैदा नहीं करें तथा लोगों को लॉक-डाउन के दौरान घरों में रहकर नियमों की पालना के लिए प्ररित करें। इस दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूपेन्द्र तंवर भी उपस्थित रहे। Read the full article











