बड़ी खबर ! बलिया गोलीकांड के आरोपी पुलिस ने घोषित किया इनाम
लखनऊ : बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू समेत 6 वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है | एसपी बलिया ने 15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में हुई घटना के संबंध में फरार आरोपियों पर ये इनाम राशि घोषित की है |
इस सनसनीखेज गोलीकांड के बाद मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने खुद वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने कोई गोली नहीं चलाई | साथ ही धीरेंद्र सिंह ने मांग की थी कि इस पूरे मामले की उचित जांच होनी चाहिए |
अपने बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा था कि 15 अक्टूबर को राशन की दुकानों का आवंटन होना था और इसी वजह से कई अधिकारी मौके पर आवंटन प्रक्रिया के लिए आए हुए थे | मैंने भी इसी मामले को लेकर एसडीएम और बीडीओ से मुलाकात की थी |
Navratri 2020 : शांति का दूत है माता का प्रथम रूप मां शैलपुत्री
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उसने अधिकारियों को अवगत कराया था कि क्षेत्र में चीजें काफी खराब थीं | साथ ही उसने एसडीएम, बीडीओ और अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए | धीरेंद्र प्रताप का आरोप था कि वे लोग आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे | धीरेंद्र प्रताप ने घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया |
डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों पर 75-75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। किसी तरह का कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि वे बलिया में ही कैंप करेंगे। 24 घंटे में परिणाम सामने आएगा।
महिला सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने शुरू किया मेरी सहेली कैंपेन
खुली बैठक में हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते शुक्रवार को गांव छावनी में तब्दील नजर आया। बृहस्पतिवार देर रात कमिश्नर विजय विश्वास पंत और डीआईजी दुर्जनपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।
सुबह एडीजी वाराणसी ब्रजभूषण भी गांव पहुंचे। डीएम-एसपी की मौजूदगी में मृतक जयप्रकाश पाल का कड़ी सुरक्षा के बीच पखरूखिया गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक जयप्रकाश पाल के परिजनों से फोन पर बात की। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
धीरेंद्र के विरुद्ध पहले भी दर्ज है मुकदमा
कोटे की दुकान के मामले को लेकर ही दुर्जनपुर गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ एक साल पूर्व तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव की तहरीर पर रेवती थाने में सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
जानिए क्या हैं इस वर्ल्ड फ़ूड डे की थीम
वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत की दोनों दुकानें निरस्त होने के बाद मनचाही दुकानों पर अटैचमेंट का खेल शुरू हो गया। तब केंद्र दुर्जनपुर के रामकुमार राम की निरस्त दुकान केंद्र दल छपरा के जगजीवन के यहां अटैच की गई थी।
मुख्य तहसील दिवस में कार्डधारकों ने अनियमितता की शिकायत की तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने केंद्र श्रीनगर के दुकानदार धन लाल के यहां दुकान को अटैच कर दिया। इसी बात पर उसकी दुर्गानंद से धीरेंद्र की कहासुनी हुई थी। रेवती थाना की पुलिस ने मामले की विवेचना करके चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।
https://kisansatta.com/big-news-police-announced-the-reward-for-the-ballia-shootout/ #Dheerendra, #Golikand, #Up, #Upcm, #Baliya, #BigNewsPoliceAnnouncedTheRewardForTheBalliaShootout, #Bjp, #Yogi #dheerendra, #golikand, #up, #upcm, baliya, big news ! Police announced the reward for the Ballia shootout, bjp, yogi State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प












