अध्ययन सुमन ने कहा, 'बॉलीवुड में खेमेबाजी सबसे बड़ी समस्या है, मुझे 14 फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया'
अध्ययन सुमन ने कहा, ‘बॉलीवुड में खेमेबाजी सबसे बड़ी समस्या है, मुझे 14 फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया’
Jul 10, 2020, 12:28 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है लेकिन एक्टर अध्ययन सुमन का मानना है कि ग्रुपिज्म यानी खेमेबाजी इससे कहीं बड़ी समस्या है।
अध्ययन ने एक इंटरव्यू में यह दावा किया है कि खेमेबाजी के चक्कर में उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं और जो मिलीं भी तो उनके बॉक्सऑफिस नंबर गलत दिखाते हुए उन्हें फ्लॉप करार दे दिया गया।