खुड़िया रानी गुफा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा तहसील के छिछली नमक ग्राम के अंतर्गत आता है। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 135 किलोमीटर दूर, समुद्र तल से 2 हजार 525 फीट की ऊंचाई पर हरी भरी पहाडिय़ों के बीच स्थित यह गुफा अपने आप मे बहुत सुन्दर और अलौकिक है, ओर जशपुर जिला के बगीचा तहसील से लगभग 17 किलोमीटर पर है ओर अंबिकापुर से लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है यहां आज भी पौराणिक सभ्यता ओर संस्कृति के अनोखे रूपों की झलक दिखाई पड़ती है. जिनमें वास्तुकला एवं मूर्तिकला की स्पष्ट छाप है।यह गुफा अँधेरी गुफा के नाम से जाना जाता है। काफी लोग इसे इंटरनेट पर खुड़िया रानी मंदिर के नाम से बताये है लेकिन आप लोगो को मै बता दू की यंहा कोई मंदिर नहीं है माता खुडियारानी गुफा में निवास करती हैं माता खुड़िया रानी जंहा निवास करती है वह तक पहुंच पाना मुश्किल है इस लिए यंहा के पंडा लोग जो यंहा पर माता की पूजा करते है। बहार मूर्ति राखी हुयी है उसे ही पूजा किया जाता है।फा के मुख्य द्वार परअन्य देवी देवताओं जैसे शिव, नंदी, माँ काली, माँ शिरंगी और भैरव बाबा की प्रतिमा देखने को मिलती है गुफा के आंतरिक भाग में माँ खुड़िया रानी की प्रतिमा है, इस गुफा के अंदर बहुत अँधेरा होता है ओर पानी की धरा निचे बहती रहती है जो की बहुत मनमोहक है। लोगों की ऐसी श्रद्धा है की यहाँ आकर पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है इसलिए रोज़ाना दूर दूर से भक्त पूजा अर्चना के लिए जाते हैं और जब मनोकामना पूर्ण हो जाती है तब अपनी भक्ति अनुसार नारियल या बकरे की बलि देने जाते हैं। इस जगह के नागरिकों को कोरवा जनजाति के नाम से जाना जाता है। माता खुड़िया रानी की पूजा बैगा के द्वारा गुफा के बाहर करवाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्राचीन समय में गुफा के अंदर ही पूजा अर्चना की जाती थी परन्तु एक बार बैगा पूजा कर के भोग चढाने के बाद गुफा से बाहर निकल गया तभी उसे याद आया कि वह अपना औजार भूल गया है जब वो पुनः गुफा के अंदर औजार लेने वापस गया उस समय देवी भोग ग्रहण कर रही थी, बैगा को देख माता क्रोधित हो गई ओर तब से वहां के कपाट बंद हो गए। इसी कारण आजकल यहां गुफा के बहार ही पूजा अर्चना की जाती है। Video Link https://youtu.be/AMC8hsEtajM #khudiyaranitemple #khudiyaranimata #bagicha #jashpur #matakhudiyarani #Khudiyaranigufa #khudiyaranitemple #matakhudiyarani #chhattisgarhrider @gochhattisgarh @incredibleindia #khudiyaranijashpur (at Khudiyarani Bagicha Jashpur) https://www.instagram.com/p/CQ0BCwDMq7i/?utm_medium=tumblr