कम्प्यूटर बाबा की जमानत याचिका ख़ारिज
नई दिल्ली: कम्प्यूटर बाबा की मुश्किलें खत्म होते नहीं दिख रहीं हैं। 8 नवम्बर से जेल में बंद बाबा की जेल से बाहर आने की सारी कोशिशें फिलहाल असफल होती दिख रहीं हैं।
10 दिन से जेल में बंद बाबा को 9 नवम्बर को अवैध ज़मीन पर आश्रम बनाने के मामले में जमानत मिल गई है लेकिन इसी दौरान उन पर शासकीय कार्य में बाधा और व्यवदान उत्पन्न करने आदि 3 मामलों में केस दर्ज कर जेल में ही रखा गया। सरकारी वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अभी सभी प्रकरणों की जांच की जा रही है और बाबा को ज़मानत मिल जाने से इन जाँचों पर असर पड़ेगा। उसके बाद बाबा को 28 नवम्बर तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
शादियों में 200 की बजाय अब केवल 50 लोगों की अनुमति- केजरीवाल
बाबा के साथ उनके 7 सहयोगियों को जेल में भेज दिया है, जिनमें रामचरण दास, मोनू पंडित, संदीप द्विवेदी आदि प्रमुख हैं। मंगलवार को कम्प्यूटर बाबा की रिमांड खत्म होने पर इंदौर के एरोड्रम थाने की पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था।
https://kisansatta.com/computer-babas-bail-petition-dismissed/ #BailPetition, #ComputerBaba, #जयडशयलकसटड, #MADHYAPRADESH #BailPetition, #ComputerBaba, #ज्यूडिशियल कस्टडी, MADHYAPRADESH State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प