Hello everyone!!!
We have started documenting the popular sight seeing spots and attractions located in this area.
Now, we would like to share some information in both English and Hindi language about "Suwa Shrine" which is located in Yuzawa Town.
Soon we will also be bringing you more information about other amazing areas regularly...so follow along!
नमस्कार!!!
हमने इस क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय क्षेत्र और आकर्षण पोस्ट करना शुरूकर दिया है।
आज, हम "सुवा श्राइन" के बारेमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओंमें कुछ जानकारी साझा करना चाहते हैं जो कि #युजावाटाउन में स्थित है।
जल्द ही हम आपके लिए अन्य अद्भुत क्षेत्रों के बारे में अधिक जानकारी भी लाएंगे ... इसलिए हमारे साथ बने रहें!
यह श्राइन क्षेत्र इचिगो-युज़ावा स्टेशनसे 20 मिनट की आसान पैदल दूरी पर है।
यह श्राइन क्षेत्र में अन्य छोटे मंदिर और मुख्य तीर्थ भवन सहित कुछ स्मारक है। मंदिरका क्षेत्र देवदारके विशाल वृक्षोंसे घिरा हुआ है।
उनमेंसे, यहाँका एक पेड़, जिसे “सुवा श्राइन ओसुगी” के नामसे जाना जाता है, लगभग 400 साल पुराना बताया जाता है।
बांससे बने स्पैटुला के साथ "टेमिजुया" आगंतुकोंके लिए रखा जाता है ताकि वे यह श्राइन क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ और मुंह धो कर अपने शरीर को शुद्ध कर सकें।
यह श्राइन क्षेत्र युज़ावाके आसपास "स्नो कंट्री साहित्यिक पैदल यात्रा" के स्टॉपमें से एक है, जिसने नोबेल पुरस्कार विजेता उपन्यासकार "यसुनारी कावाबाता" को प्रेरित कियाथा।