आंध्र प्रदेश से धान खरीद को लेकर सामने आई बड़ी खबर
देश के कई राज्यों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है. इसी बीच अब आंध्र प्रदेश से धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य सामने आया है. इस बारे में घोषणा करते हुए आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री नांदेदला मनोहर ने घोषणा की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 2025-26 खरीफ सीजन के दौरान 51 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछली YSRCP सरकार द्वारा कथित रूप से बकाया 763 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है.















