आप सभी को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा सभी पर अविराम बरसती रहे, हर घर-आँगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि और आनंद हो, यही प्रार्थना है।
Aqua Utopia|海の底で記憶を紡ぐ
YOU ARE THE REASON
let's talk about Bridgerton tea, my ask is open
NASA

if i look back, i am lost

★
KIROKAZE

No title available

PR's Tumblrdome
almost home
Today's Document
Lint Roller? I Barely Know Her
Claire Keane
Mike Driver
RMH

oozey mess
Stranger Things
$LAYYYTER
No title available

No title available

seen from China

seen from Malaysia

seen from United States
seen from Brazil

seen from Malaysia

seen from Brazil
seen from Philippines

seen from Spain
seen from United States

seen from United States

seen from United States
seen from United States

seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States

seen from United States

seen from United States
seen from United States
@chadhavafoundation
आप सभी को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा सभी पर अविराम बरसती रहे, हर घर-आँगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि और आनंद हो, यही प्रार्थना है।
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा' के उद्घोषक, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक व राष्ट्रवादी चिंतक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूँ! आपके तेजस्वी विचार और अद्वितीय जीवन हम सबको राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में सादर प्रणाम!
आजाद हिंद फौज की महिला इकाई की कैप्टन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्म विभूषण डॉ. लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सर्वदा भावी पीढ़ियों को जनकल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे। — चंद्रशेखर आजाद माँ भारती के अनन्य उपासक, महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो अमर गाथा लिखी है, वह युगों-युगों तक हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्रनिर्माण के ध्येयपथ पर आगे बढ़ने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! राष्ट्र की प्रगति में अपना अद्वितीय योगदान देने वाले सभी श्रमिकों के घनघोर परिश्रम और मजबूत हाथों को प्रणाम! श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को नमन।
राष्ट्र सेवा एवं समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूँ! जनसेवा तथा राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु किए अपने अभूतपूर्व कार्यों के लिए आप सदैव हमारी स्मृतियों व दिलों में जिंदा रहेंगे।
राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर देश के सभी मेहनतकश आम उत्पादक किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई! कई गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर आम हर किसी का प्रिय फल है। यह फलों का राजा है और स्वाद का भी। भारतीय आमों की मिठास और सुगंध आज दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। उत्पादन, निर्यात और व्यापार के क्षेत्र में मिल रही निरंतर प्रगति हमारे किसान भाई-बहनों के समर्पण, गुणवत्ता और भारतीय बागवानी की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है। #NationalMangoDay पर सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं। आपके परिश्रम को प्रणाम!
लोकप्रिय जननेता, सरलता व सादगी की प्रतिमूर्ति, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, हमारे अग्रज श्रद्धेय लालजी टंडन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! आदरणीय बाबूजी जी के प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव हमें राष्ट्र सेवा व समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!
माँ भारती के अनन्य सेवक, महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूँ! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपका अप्रतिम संघर्ष व योगदान सदैव भावी पीढ़ियों में राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करता रहेगा।
1971 के युद्ध में पाकिस्तान के फाइटर प्लेन को ध्वस्त कर भारत की विजय का मार्ग प्रशस्त करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ! आपके शौर्य, साहस व पराक्रम की गौरव गाथा सदैव युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान! भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 98वें स्थापना दिवस पर सभी कृषि वैज्ञानिकों और हमारे अन्नदाता किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ICAR की 98 वर्षों की गौरवशाली यात्रा अनेक अभूतपूर्व उपलब्धियों की साक्षी रही है। ICAR ने इन वर्षों में अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से भारतीय कृषि को नई दिशा देने तथा किसानों की समृद्धि में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्नत बीजों के विकास से लेकर जलवायु अनुकूल खेती की तकनीकों तक, ICAR के वैज्ञानिकों ने अपने शोध और प्रयासों से कृषि को नए आयाम दिए हैं। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@icarindia
अपने हुनर, कौशल और प्रतिभा से देश की प्रगति में योगदान देने वाले सभी युवा साथियों को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज का युग ज्ञान, तकनीक और कौशल का युग है। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब हमारे युवा हुनरमंद, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनेंगे। इसी उद्देश्य से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ने करोड़ों युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने का कार्य किया है। स्किल इंडिया मिशन के तहत कृषि आधारित उद्योगों में हुनरमंद युवाओं ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि उद्यमिता और फूड प्रोसेसिंग में प्रशिक्षित युवा हमारे अन्नदाता भाइयों-बहनों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भारत को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दूरदर्शी योजना के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ। मैं सभी युवाओं से आह्वान करता हूँ कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारें, नई तकनीकों को सीखें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
सभी देशवासियों और किसान भाई-बहनों को हलहारिणी अमावस्या की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री हरि विष्णु, माँ लक्ष्मी एवं धरती माता की कृपा सभी किसानों के खेतों में अनवरत बरसती रहे, हर घर-आँगन धन-धान्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे; यही प्रार्थना है।
माँ भारती के सच्चे सपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक, परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ! राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए आपने संपूर्ण जीवन एक तपस्वी की भांति व्यतीत किया और असंख्य स्वयंसेवकों को इस महान कार्य के लिए तैयार किया। श्रद्धेय रज्जू भैया जी, आपने सेवा की जो पवित्र ज्योत जन-जन के हृदय में प्रज्ज्वलित की है, वह हम सबको सदैव देश एवं समाज की उन्नति के लिए प्रेरित करती रहेगी।
हमारे अग्रज एवं मार्गदर्शक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ! श्रद्धेय कैलाश जोशी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र, प्रदेश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे आदर्श राजनेता ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के संत थे। उन्होंने सदैव राष्ट्र एवं जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष किया और सार्वजनिक जीवन में सादगी, शुचिता तथा सेवा के उच्चतम आदर्श स्थापित किए। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे उनका सदैव स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज भी उनके आदर्श, जीवन-मूल्य और विचार हमें प्रेरित करते हैं। वे हमारे पथप्रदर्शक थे, हैं और सदैव रहेंगे। राजनीति के संत के चरणों में बारंबार प्रणाम!