बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) को एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council-ACC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है | Gk News Today
बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) को एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council-ACC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बांग्लादेश के नजमुल हसन पेपन Nazmul Hasan Papon की जगह ली है। शाह ऐसे सातवें भारतीय है, जिन्हें एशियन क्रिकेट काउंसिल में अध्यक्ष बनाया गया है। 32 साल के जय शाह एसीसी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष भी हैं। बतौर भारतीय इसके पहले एनकेपी साल्वे, माधवराव सिंधिया, आईएस बिंद्रा, जगमोहन डालमिया, शरद पवार और एन श्रीनिवासन भी अध्यक्ष रह चुके हैं। जय शाह का कार्यकाल दो साल का होगा।











