परममित्र मानव निर्माण संस्थान लगातार ‘युवा चरित्र निर्माण व योग शिविर’ के माध्यम से लोगों को स्वास्थ व अपनी महान संस्कृति के प्रति जागरूक करती है । योग हमारे लिये हर तरह से आवश्यक है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढता है। हमारे देश की ऋषि परंपरा योग को आज विश्व भी अपना रहा है।







