दुनिया में सबसे महंगे शाहरुख और अक्षय!! फोर्ब्स की लिस्ट
दुनिया में सबसे महंगे शाहरुख और अक्षय!! फोर्ब्स की लिस्ट
हमारे देश के हीरोज़ ने देश का नाम ऊंचा कर दिखाया है…अरे, चौंकिए मत, इन्होंने कोई चमत्कार नहीं किया और ना ही अपने देश के लिये कुछ अलग या खास कर दिया है…दरअसल पूरी दुनिया के सबसे महंगे एक्टर्स में हमारे देश के भी कुछ हीरोज़ ने अपनी जगह बनाई है…हाल ही में फोर्ब्स मैग्जीन ने ‘वर्ल्ड्स हाइएस्ट पेड एक्टर्स 2016’ की लिस्ट जारी की है…जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार को भी शामिल किया गया है। फोर्ब्स की लिस्ट में रेसलर से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन 64.5 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ टॉप पर आए हैं। तो वहीं दुनिया के 20 हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शाहरुख 8वें और मिस्टर खिलाड़ी यानि अक्षय 10वें स्थान पर हैं।इंडियंस में शाहरुख टॉप पर…
8वें नंबर पर किंग खान
King Khan
लिस्ट में हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शाहरुख पहले नंबर के इंडियन हैं। मैग्जीन के मुताबिक 8वें स्थान पर काबिज बादशाह की इस साल की इनकम 3.3 करोड़ डॉलर है। इसी नंबर पर उनके साथ ‘आयरन मैन’के डाउनी जूनियर भी काबिज हैं ।
ब्रैड पिट की बराबरी पर मि.खिलाड़ी
Mr.Khiladi
3.15 करोड़ डॉलर की इनकम के साथ खिलाड़ी अक्षय कुमार हॉलीवुड के फेमस एक्टर ब्रैड पिट के साथ 10वें नंबर आए हैं । फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय हिट फिल्मों के चलते कमाई के मामले में आगे हैं। साथ ही प्रोडक्ट के विज्ञापनों से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
सलमान को 14वां तो बिग बी को 18वां स्थान
सलमान और बिग बी
लिस्ट के मुताबिक 2.85 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सलमान खान 14वें नंबर पर हैं, जबकि 2 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ अमिताभ बच्चन को लिस्ट में 18वां स्थान दिया गया है। 73 साल के अमिताभ पहले की तरह ही बिजी हैं। आपको बता दें कि लिस्ट में टॉप पर आए जॉनसन की अगली फिल्म ‘बेवॉच’ में बॉलिवुड की चिगी चॉप्स यानि प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं ।
ये है फोर्ब्स की टॉप 20 एक्टर्स की लिस्ट
1- ड्वेन जॉनसन – 6.4 करोड़ डॉलर 2- जैकी चेन – 6.1 करोड़ डॉलर 3- मैट डेमोन -5.5 करोड़ डॉलर 4- टॉम क्रूज – 5.3 करोड़ डॉलर 5- जॉनी डेप- 4.8 करोड़ डॉलर 6- बेन एफ्लेक- 4.3 करोड़ डॉलर 7- विन डीजल- 3.5 करोड़ डॉलर 8- शाहरुख खान- 3.3 करोड़ डॉलर 9- रॉबर्ट डाउनी जूनियर- 3.3 करोड़ डॉलर 10- अक्षय कुमार- 3.1 करोड़ डॉलर 11- ब्रैड पिट- 3.1 करोड़ डॉलर 12- एडैम सैंड्लर- 3 करोड़ डॉलर 13- मार्क वाह्लबर्ग- 3 करोड़ डॉलर 14- सलमान खान- 2.8 करोड़ डॉलर 15- लियोनार्डो डिकैप्रियो- 2.7 करोड़ डॉलर 16- क्रिस प्रैट- 2.6 करोड़ डॉलर 17- विल स्मिथ- 2.5 करोड़ डॉलर 18- अमिताभ बच्चन- 2.0 करोड़ डॉलर 19- मैथ्यू मैक्कनौगी – 1.8 करोड़ डॉलर 20- हैरिसन फोर्ड- 1.5 करोड़ डॉलर












