उत्थान दिवस पर एसएसबी ने नेपाल एपीएफ को बांटी मिठाइयां
अपने 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को एसएसबी की ओर से देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसबी की ओर से आज का दिन उत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्थापना दिवस के अवसर पर एसएसबी की 19वीं बटालियन ने आज अपने कैंप में बिभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया। इसके साथ ही एसएसबी की ओर से आज दांगुजोत स्थित भातगांव बीओपी की ओर से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल एपीएफ के जवानों एवं अधिकारियों के बीच फल एवं मिठाइयां बांटी गयी । एसएसबी 19वीं बटालियन के अनुसार 19 वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांडेंट डीबी नेगी ने नेपाल के एपीएफ के डीएसपी प्रेम परसाई एवं प्रहरी के एसआई देवराज शर्मा को मिठाई प्रदान किया, साथ ही उन्हें नए साल की सुभकामनाएं दी गई। दांगुजोत कैंप के प्रभारी मृत्युंजय कुमार,एसआई ललित मोहन,नेपाल पुलिस के संतोष मेहता,एपीएफ के एसआई प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। Read the full article








