Kerala: मलप्पुरम में बड़ा हादसा, हाउस बोट पलटने से 21 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
इंटरनेट डेस्क। केरल के मलप्पुरम जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना है उसके रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार एक हाउस बोट के पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रविवार शाम ये हादसा हुआ है। अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं। लेकिन अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है। अभी तक सर्च ऑपरेशन जारी है। मरने वालों में महिलाए और बच्चे शामिल है। इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज के दिशा निर्देश दिए। इधर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। pc- india tv hindi Read the full article









