सेंसेक्स 34200 के ऊपर, निफ्टी 70 अंक उछला मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को फिर तेजी लौटी। मजबूत शुरूआत के साथ बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुला और निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ 34200 के उपर चला गया और निफ्टी भी 70 अंकों से ज्यादा उछला। …














