अंतरिक्ष से भी दिख रही है अमेजन के जंगलों में लगी आग, 2019 में अब तक अमेजन में 75 हजार बार लग चुकी है आग
चैतन्य भारत न्यूज दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेजन में पिछले एक दशक में पहली बार इतनी भीषण आग लगी है। इस आग को लेकर दुनियाभर में चिंता जाहिर की जा रही है। आग की वजह से ब्राजील के उत्तरी हिस्से में स्थित राज्य रोरैमा, एक्रे, रोंडोनिया, पारा, माटो ग्रोसो और अमेजोनास बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ब्राजील में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न सिर्फ ब्राजील बल्कि इस आग से निकलने वाले धुएं का असर दक्षिणी अमेरिका के 9 देशों में भी देखने को मिल रहा है। Shocking video shows the government burning the trees of Amazon pic.twitter.com/ybt11BrAVl — Nyres® Jayson 🅙 (@jaysonsensei) August 26, 2019 दुनिया को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन देने वाले जंगलों में आग से पैदा हो रहे धुएं के कारण पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। नासा के मुताबिक, यह धुआं 2800 वर्ग किमी क्षेत्रफल तक फैल गया है। इस आग के कारण कार्बन डाईऑक्साइड बड़ी मात्रा में पैदा हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में अब तक 228 मेगाटन कार्बन डाईऑक्साइड पैदा हुआ है। 2010 के बाद से यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड भी पैदा हो रही है। The #Amazon rainforest, the world’s largest tropical forest has been on fire for 3 Weeks. It’s blazes are so intense that they blacked out the sky. We must #ActOnClimate and stop #deforestation: https://t.co/HXl4py4Qsx. There is no planet B. #AmazonFire #GreenNewDeal #climate pic.twitter.com/oWVRNjfMkC — Mike Hudema (@MikeHudema) August 26, 2019 अमेजन के जंगलों में क्यों लगती है आग? जुलाई से अक्टूबर के बीच सूखे मौसम के कारण ब्राजील के जंगलों में आग लगना आम बात है। प्राकृतिक कारणों से भी यहां आग लग जाती है। साथ ही किसान और लकड़ी काटने वाले भी आग लगा देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार लकड़ी काटने वालों ने जमीन साफ करने के चक्कर में जानबूझकर आग लगा दी थी जिसने अब विकराल रूप धारण कर लिया है।
अंतरिक्ष से भी दिख रही है आग अमेजन के जंगलों में लगी आग इतनी ज्यादा बड़ी है कि यह अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रही है। नासा ने कई उपग्रहों के जरिए इसकी तस्वीरें भी ली हैं। ब्राजील सरकार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक अमेजन के जंगलों में आग की करीब 75 हजार घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिछले साल यहां 40,136 घटनाएं हुई थी। दावा किया जा रहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के सत्ता संभालने के बाद अमेजन में जंगलों के कटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां हर एक मिनट में फुटबॉल के मैदान जितने बड़े जंगल काटे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति बोलसोनारो के पर्यावरण विरोधी बयानों के कारण जंगलों के कटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह भी पढ़े... पिछले 2 हफ्ते से जल रहा है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, बॉलीवुड सेलेब्स ने मीडिया से की ये गुजारिश Read the full article










