जल्द ही लाखों फोन्स पर बंद हो जाएंगे Google Maps, Gmail और Youtube, जानें वजह
आज कल किसी का भी मोबाइल बिना वक़्त काटना मुश्किल हो जाता है। मोबाइल बिना Google Apps के बेकार और बेजान हो जाता है लेकिन अब दुनियाभर के कई Android Smartphones पर Google के पॉप्युलर ऐप्स बंद होने जा रहे हैं।
कंपनी इस महीने के आखिरी तक लाखों स्मार्टफोन्स से Google Maps, YouTube, और Gmail जैसे ऐप्स का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। Google ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। कंपनी ने कहा कि एंड्रॉइड 2.3 वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स 27 सितंबर से अपने डिवाइसेस पर Google Account लॉगिन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि Google का Android 2.3 Operating System दिसंबर 2010 में लाया गया था, जो अब काफी पुराना हो चुका है।
जानें Google क्यों बंद कर रही है ऐप्स
Google ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुराने प्लेटफॉर्म्स से सपोर्ट वापस ले रही है। कंपनी अक्सर एंड्रॉइड सॉफ़्टवेयर के पुराने वर्जन से सपोर्ट वापस लेती रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन बग और हैकर्स का आसानी से शिकार बन जाते हैं। वर्तमान समय में Android 11 सबसे लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन है, और जल्द ही Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम भी आने वाला है।
Google के इस फैसले से Android 2.3 वर्जन पर चलने वाले डिवाइस पर Google Account नहीं चलेंगे। यूजर्स को सही डिटेल्स डालने के बावजूद भी यूजरनेम और पासवर्ड Error दिखाई देगा। डिवाइस के सेटिंग मेनू में Google कैलेंडर या जीमेल अकाउंट जोड़ने पर भी यही एरर दिखाई देगा। Google के जो ऐप काम करना बंद कर देंगे, उनमें YouTube, Google Play Store, Google मैप्स, Gmail, Google कैलेंडर शामिल हैं।
अब आपको Google के पॉप्युलर ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए,अपने स्मार्टफ़ोन को Android 3.0 में अपग्रेड करना होगा। इसके लिए अपने डिवाइस की settings में जाकर और System में जाएं, फिर Advanced पर टैप करके System Update पर जाएं। हालांकि एंड्रॉइड 2.3 चलाने वाले सभी डिवाइस अगले वर्जन में शिफ्ट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि आप नए डिवाइस पर अपग्रेड कर लें।












