कामतापुरी भाषा आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार
जलपाईगुड़ी , 03 मार्च। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हालही में कामतापुरी भाषा को सरकारी मान्यता दिए जाने की पहल शुरू किये जाने को लेकर कामतापुरी भाषा आंदोलनकारियों ने ख़ुशी जताई है। इन लोगों ने कामतापुरी भाषा को सरकारी मान्यता दिए जाने की पहल शुरू किये जाने के लिए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि कामतापुरी भाषा को सरकारी मान्यता दिए जाने की मांग वर्षो पुरानी है। कामतापुरी भाषा समर्थक इस मांग को लेकर वर्षो से अंदोलन चला रहे थे। इस दौरान कई लोग जेल गए तो कई को अपनी जान गंवानी पड़ी। आखिरकार राज्य की ममता सरकार ने इस वर्ष 28 फ़रवरी को विधानसभा में एक विधेयक पेश किया। जेल में बंद आंदोलनकारियों का कहना है कि देर से ही सही राज्य सरकार ने उनकी मांगों की प्रासंगिकता को समझा और इस दिशा में विधानसभा में विधेयक लाने की तत्परता दिखाई। Read the full article












