गुरु गोविन्द दोऊ खड़े , काके लागू पाय| बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय|| कबीर दास जी ने इस दोहे में गुरु की महिमा का वर्णन किया है। वे कहते हैं कि जीवन में कभी ऐसी परिस्थिति आ जाये की जब गुरु और गोविन्द (ईश्वर) एक साथ खड़े मिलें तब पहले किन्हें प्रणाम करना चाहिए। गुरु ने ही गोविन्द से हमारा परिचय कराया है इसलिए गुरु का स्थान गोविन्द से भी ऊँचा है। #HindutvaForever #Hinduism #Hindutva #Hindu #astitvafoundation https://www.instagram.com/p/CiIPnUujOF0/?igshid=NGJjMDIxMWI=











