कभी सड़क किनारे गिटार बजाते थे BB King, ऐसे बने सुपरस्टार, आज Google Doodle पर छाएं
चैतन्य भारत न्यूज गूगल ने आज डूडल बनाकर मशहूर गिटारिस्ट बीबी किंग को याद किया है। आज उनकी 94वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। उनको 'किंग ऑफ द ब्लूज' के नाम से भी जाना जाता है। बीबी किंग का जन्म साल 1925 में मिसिसिपी के इत्ता बेना में हुआ था। बता दें गूगल ने एनिमेशन वीडियो के जरिए बीबी किंग का वीडियो तैयार किया है। इस 2 मिनिट 10 सेकंड के वीडियो में उनका पूरा करियर बताया गया है और बैकग्राउंड में उनका म्यूजिक चल रहा है। बीबी किंग शरुआती दिनों में सड़क किनारे गिटार बजाते थे। इतना ही नहीं बल्कि वह चर्च में भी गिटार लेकर पहुंच जाते थे। जिसके बाद उनको एक ब्रेक मिला और सुपरस्टार बन गए। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
15 बार मिला ग्रैमी अवॉर्ड अपने हुनर के जरिए बीबी किंग बहुत ही कम समय में काफी मशहूर हो गए। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें 'रोलिंग स्टोन्स' टूर का हिस्सा बनने का मौका मिला। इस टूर के बाद उन्हें दुनियाभर में सबसे पॉप्युलर ब्लू आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाने लगा। किंग को अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए 15 बार ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया। कैसे पड़ा उनका नाम 'बीबी किंग' दरअसल वह सड़क किनारे गिटार बजाते थे इसलिए उनका नाम बेल स्ट्रीट ब्यूज बॉय (Beale Street Blues Boy) के नाम से जाने जाना लगा। ये नाम बोलने में काफी लंबा था इसीलिए धीरे-धीरे लोगों ने उन्हें बीबी बुलाने की शुरुआत कर दी। उनका उपनाम किंग था, ऐसे में उनका नाम बीबी किंग पड़ गया।
बचपन का सपना था गिटारिस्ट बनना बीबी किंग बचपन से ही गिटारिस्ट बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें कहीं मौका नहीं मिल पा रहा था जिसके बाद उन्होंने सड़क पर ही गिटार बजाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे लोग उनके म्यूजिक को पसंद करने लगे थे। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि आगे जाकर सड़क किनारे गिटार बजाने वाला ये शख्स सुपरस्टार बन जाएगा। उन्होंने अपनी पहली रिकॉर्डिंग 1949 में की। उनका शो 'थ्री ओ क्लॉक ब्लूज' काफी हिट रहा, जहां से उनको अमेरिका में पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने कई बड़े शोज में परफॉर्मेंस दी। वह वाइट हाउज में भी परफॉर्म कर चुके हैं।
यहां देखे वीडियो... ये भी पढ़े... वह अकेला विलेन जो सभी हीरो पर पड़ गया था भारी, गूगल ने अमरीश पुरी की याद में मनाया डूडल वर्ल्ड कप 2019 का हुआ आगाज, गूगल ने बनाया बेहद खास डूडल Read the full article







