सच से मुलाकात कर ले
कितना भी कमा ले साथ नहीं ले जा पायेगा नंगा ही आया है नंगा ही जायेगा
सोने चांदी की बात क्या झूठे अहंकार के लिए इंसान इंसान को मार देता है रूपया पैसा क्या झूठे दिखावे के लिए जिंदगी खतरे में डाल देता है
कौन है तू ?, सोचा है कभी ? सवाल गहरा है सोच, दिखेंगे चेहरे सभी कभी गुस्सा आता है, कभी रोना कभी प्यार आता है, कभी हँसना
जिनसे दिल लगाएगा दुःख भी उन्हीं से पायेगा कुछ और नहीं सिर्फ जीने का एहसास ही साथ जायेगा
इसलिए आज को तू जी ले जो पसंद है वही बात कर ले छोड़ अपने झूठ को और अपने सच से मुलाकात कर ले ~ राहुल सिंह













