देखना चाहते हैं प्रकृति का अद्भुत नजारा, तो जरूर घूम आएं ये 4 जगहें
चैतन्य भारत न्यूज आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं कौन सी है वे खूबसूरत जगहें... (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); हार्सिली हिल्स, आंध्र प्रदेश
अगर आपको हिल्स का नजारा देखना है तो यहां जरुर जाएं। यहां आपको जगह-जगह मोंगे, गुलमोहर, नीली गुलमोहर और यूकेलिप्टस के पेड़ देखने को मिलेंगे जिन्हें देखने के बाद आपको बहुत सुकून मिलेगा। यहां आप जॉरविंग, रेप्लिंग, ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। शिलांग
यहां के खूबसूरत पर्वत को देखने का अपना ही मजा है। शिलांग अपने आप में बेहद खूबसूरत जगह है। यहां अलग-अलग त्योहार और परंपराएं भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली एक ऐसी जगह है जो हम सबने एक न एक बार जरूर देखी है। ये जगह हमेशा शांत, ठंडी और खूबसूरत बनी रहती है। यहां के जंगल और ठंडा वातावरण मनाली की खूबसूरती को और निखारता है। तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश
प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है। तीर्थान घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है। ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है। ये भी पढ़े... बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान तो जरुर जाएं लाइटहाउस वाली इस खूबसूरत जगह, अद्भुत है यहां के नजारें पहाड़ों के बीच बसा है यह खूबसूरत गांव, लौटेंगे तो खुद को तरोताजा पाएंगे मनाली में करना है फुल एन्जॉय, तो जरूर घूमे ये जगहें Read the full article












