हिन्दु कैलेंडर के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी के रुप में मनाया जाता है और इस दिन व्रत लिया जाता है। कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रुप कालभैरव भगवान की पूजा अर्चना करी जाती है। हिन्दु कैलेंडर के अनुसार आज वैशाख - कृष्ण अष्टमी तिथि है ( 03 मई 2021 ) अर्थात वैशाख कालाष्टमी है। आज पूरा विश्व मानव निर्मित महामारी की चपेट में पल पल मृत्यु का ग्रास बन रहा है, इस स्थिति में भगवान कालभैरव से हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए कि वह सत्य के मार्ग पर चलने वालों का रक्षण करें और मानवता के शत्रु और विपरीत मार्ग पर चलने वालों का भक्षण करें और इस संसार को मानव निर्मित इस भयंकर बीमारी से मुक्त करें।
।।ॐ कालभैरवाय नमः।। नमो नारायण गुरु राहुलेश्वर, भाग्य मंथन












