चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. केंद्र सरकार की सहमती के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशभर के छह राज्यों के राज्यपालों का तबादला कर दिया गया है। इन छह राज्यों में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और नगालैंड शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम है आनंदीबेन पटेल का जो पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं लेकिन उनका तबादला उत्तर प्रदेश में राम नाईक की जगह कर दिया गया है।
Anandiben Patel, Governor of Madhya Pradesh is transferred & appointed as Governor of Uttar Pradesh, Jagdeep Dhankhar as Governor of West Bengal, Ramesh Bais as Governor of Tripura. pic.twitter.com/XQZ1JwSK7X
— ANI (@ANI) July 20, 2019
Lal Ji Tandon, Governor of Bihar is transferred and appointed as Governor of Madhya Pradesh, Phagu Chauhan as Governor of Bihar, RN Ravi as Governor of Nagaland. The appointments will take effect from the dates they assume charge of their respective offices. https://t.co/EmPQixDg46
— ANI (@ANI) July 20, 2019
वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अब जगदीप धनखड़ बन गए हैं। इसी तरह त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। बिहार में राज्यपाल फागू चौहान को राज्यपाल बनाया है और आर एन रवि को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि यह सभी नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब वे अपने संबंधित कार्यालयों में कार्यभार संभालेंगे।
Read the full article