दिवाली 2020: में सफाई के दौरान इन चीजों को घर से करें बाहर,
दिवाली 2020 : में हर कोई अपने घर की सफाई कर उसे सुंदर रखना चाहता है.कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल दिवाली का पावन त्योहार मनाया जाता है, इस बार 14 नवंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस त्योहार की खास मान्यता है, इस दौरान हर घर में सफाई होती है और साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है. इस दौरान लोग अपने घरों की सफाई करते हैं.
ये ही वजह है कि इस त्योहार के दिन हर कोई घर की साफ-सफाई के साथ ही खूबसूरती से इसकी साज-सज्जा भी करता है. अगर आप भी दिवाली के लिए अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. दिवाली पर घर को सजाने से पहले इन चीजों के बारे में एक बार जरूर सोच लें.
खंडित मूर्तियां
अगर आपके पूजा घर में ऐसी कोई भी मूर्ति है तो आप तुरंत उसे बाहर कर दें, दिवाली क्या आप को मंदिर में या फिर पूरे घर में टूटी हुई मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आप अपने घर खुद की दुर्भाग्य को प्रवेश करा रहे हैं. इसलिए अगर आपके घर पर भी कोई खंडित मूर्ति हैं तो उसे किसी मंदिर, पीपल, बरगद के पेड़ के नीचे रख सकते हैं.
किचन की करें सफाई
दिवाली पर सबसे पहले अपने किचन को साफ-सुथरा बनाएं. किचन को दिवाली में सबसे पहले व्यवस्थिति करें क्योंकि वहीं परिवार के दिल का रास्ता खोलता है. साथ ही किचन में ही लक्ष्मी का वास होता है. दरअसल, रोज खाना बनाने की वजह से किचन थोड़ा गंदा दिखने लगता है.
किचन के बाद आप अपने कमरों की सफाई पर आ जाएं. आप कमरों की रंगाई-पुताई करा सकते हैं. अपने स्टडी रूम को सही से सजा सकते हैं. चाहें तो कुछ गुलदस्ते स्टडी टेबल के ऊपर रख सकते हैं. बेडरूम में भी सुगंधित फूलों का गुलदस्ता जरूर रखें.
पुराने पर्दों को उतार दें
घर के कमरों के लिए नए पर्दे लाएं और पुराने पर्दों को उतार दें. घर में फालतू पड़े सामान को स्टोर रूम में रख दें. अपने शू रैक की साफ-सफाई कर लें. घर के लिए क्या नया खरीदना है और किस रूम से सफाई अभियान चलाना है इस बात का सही से खांका बना लें. अगर आपका घर बड़ा है तो आप परिवार के साथ मिलकर साफ-सफाई और साज-सज्जा की प्लानिंग करें.
घर को दीए और लाइट्स से सजाएं
दिवाली पर घर को दीए और लाइट्स से जरूर सजाना चाहिए. दिवाली रोशनी का पर्व है और ऐसे में घर में चारों तरफ रोशनी होना जरूरी है. दिवाली पर घर को अंधेरे में नहीं रखते. आप दीए और लाइट्स के अलावा फूलों से भी घर को सजा सकते हैं
टूटे बर्तन
अगर आपके घर में कोई ऐसा बर्तन या फिर कप,प्लेट,कटोरी कोई भी ऐसा सामाना है जो थोड़ा सा भी टूट गया है या फिर चटक गया है तो उसे तुंरत इस दिवाली की सफाई के दौरान आप बाहर कर दें. वैसे भी टूटी हुई चीज का इस्तेमाल नहीं करना और दिवाली पर तो उसे घर से बाहर कर दें क्योंकि वास्तु के अनुसार ये चीजें घर के लिए अच्छी नहीं होता है. साल बाद अयोध्या में दिखेगी अनोखी छटा, पधारेंगे श्रीराम, भव्य होगी दीपावली
टूटा हुए कांच
वैसे तो लोग कांच को अक्सर टूटते ही बाहर कर देते हैं, लेकिन कई बार टूटा हुआ शीशा हमारे घरों में रह जाता है. ऐसे में इश बार आप सफाई के दौरान उसे पूरी तरह से बाहर कर दें.इस दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है, ऐसे में घर के किसी दरवाजे या खिड़की पर ऐसा कुछ है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं और फेंक दें.
खंडित मूर्तियां
अगर आपके पूजा घर में ऐसी कोई भी मूर्ति है तो आप तुरंत उसे बाहर कर दें, दिवाली क्या आप को मंदिर में या फिर पूरे घर में टूटी हुई मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से आप अपने घर खुद की दुर्भाग्य को प्रवेश करा रहे हैं. इसलिए अगर आपके घर पर भी कोई खंडित मूर्ति हैं तो उसे किसी मंदिर, पीपल, बरगद के पेड़ के नीचे रख सकते हैं.
बंद घड़ी
अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो बंद पड़ गई है और खराब हो गई है तो आप उसे तुरंत घर से बाहर कर दें. वास्तु के अनुसार बंद घड़ी का सीधा संबंध आपके और परिवार की तरक्की से है, इसलिए कभी भी घर में इन चीजों का वास ना रखें जो आपके लिए सही नहीं है.
https://kisansatta.com/diwali-2020-do-these-things-out-of-the-house-during-cleaning/ #Brokendishes, #Brokenglass, #Brokensculptures, #Clean, #Karthikmonth, #StopWatch #Brokendishes, #Brokenglass, #Brokensculptures, #clean, #Karthikmonth, #StopWatch Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प