Rajasthan CET Exam Notification 2022
राजस्थान में पहली बार ग्रेजुएशन और सीनियर सैकंडरी स्तर की गैर तकनीकी भर्तियों के लिए CET Pattern यानि समान पात्रता परीक्षा स्कीम लागू की गई है। पहली समान पात्रता परीक्षा में ग्रेजुएशन लेवल के 3000 गैर तकनीकी पदों पर और सीनियर सैकंडरी स्तर के 17000 गैर तकनीकी पदों पर भर्तियां प्रस्तावित है। इनमें से सबसे बड़ी भर्तियां पुलिस कांस्टेबल और LDC पदों की है। समान पात्रता परीक्षा हो जाने के बाद कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा की मेरिट के लिए जरिए भर्ती की जाएगी। बहुत जल्द Rajasthan CET Exam Notification 2022 जारी होने की संभावना है। इसके लिए आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर देखते रहें। साथ ही जुड़े रहें Coaching Wale के साथ जहां आपको मिलेगी CET समेत राजस्थान से संबंधित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सटीक जानकारी।













