नमस्कार दोस्तों, आपके हमारे चैनल चमत्कारी टिप्स में एक बार फिर से स्वागत है । दोस्तों, नाम के पहले अक्षर से राशि मालूम होती है और उस राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसी भी नाम का कोई न कोई अर्थ जरुर होता है और इन्ही नामो से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता भी चलता है। यही वजह है कि मां बाप अपने बच्चे का नाम काफी सोच-समझकर रखते है। आज मै आपको बताऊंगी नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति का स्वभाव।
बात करेंगे इंग्लिश अक्षर L की | यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के L अक्षर से शुरु होता है तो ये लोग काफी स्वाभिमानी होते है। जानते है इन जातकों के बाकी गुण..
स्वभाव- प्यार ही इन के लिए सब कुछ होता है। हर चीज दिल से सोचने वाले इस नाम के लोग रिश्तों को बखूबी निभाते हैं। हर दिल की धड़कन बनने की कल्पना लिए इस नाम के लोग कभी किसी को दुखी और नाराज नहीं करते हैं। स्वभाव से बड़े ही सरल और दुसरो को प्यार करने वाल होते है।। इन्हें छोटी-छोटी ही चीजों में खुशी मिलती है। ये समाज और परिवार का बहुत अहम हिस्सा होते हैं। हंसी बांटना तो जैसे इनकी आदत में शुमार होता है। ये बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इस स्वभाव के कारण दूसरों के दुख दूर करने का प्रयास भी करते हैं।
प्य़ार- इन जातक को को प्यार से बड़ी आसानी से जीता जा सकता है। सच्चे प्यार की तलाश मे रहते है इसीलिये किसी की ओर भी जल्दी से आर्कषित हो जाते है। प्यार को निभाने मे ये लोग बड़े ही चतुर होते है। ऐसे व्यक्ति स्वाभिमानी भी बहुत ज्यादा होते हैं।
करियर- ये जातक कभी किसी बड़ी चीज की तमन्ना नहीं रखते हैं और ऐसे इंसान बहुत सफल भी रहते है। साथ ही ये बेहद खुश रहने वाले इंसान हैं। ये बहुत कल्पनाशील होते हैं इसलिए ये लोग अक्सर साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। मां ल्क्ष्मी भी इन पर खासा मेहरबान रहती है। काम को काम की तरह नही बल्कि काम खुशी के साथ मन लगा कर करते है । इनके कार्य़ क्षेत्र मे इनके सीनियर इनसे बहुत खुश होते है।
गुण-
1. इनकी सोच दार्शनिक होती है और हर बात को अलग ही अंदाज से सोचते हैं। इनकी बातों में बहुत गहराई होती है और इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है।
2.धर्म के मामले में भी ये लोग हमेशा आगे रहते हैं और ईश्वर पर आस्था रखते हैं। ये लोग अपने अनुभव के आधार पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। अतीत की बातों को पीछे छोड़कर वर्तमान में जीते हैं। अधिकांश समय खुद के लिए और अपने परिवार के सुख के लिए प्रयास करते रहते हैं।
3. काम कोई भी हो योजना के अनुसार ही करते है और सफलता की सीढ़ी पर ले जाकर ही दम भरते है। ये काम को कभी पैसे की नजर से नही देखते। और ना ही रुपये-पैसो की ओर आर्कषित होते हैं।
4. ये लोग काफी भावुक एवं दयालु भी होते हैं। ये श्रेष्ठ विचारक एवं न्यायी होते हैं। इनका लक्ष्य मात्र उन्नति करना, आगे बढ़ना होता है। इनके विचार सुलझे हुए होते हैं।
5. ये जातक उच्च विचारों वाले, व्यवस्थित एवं अनुशासन प्रिय होते हैं तथा हर कार्य योजना के तहत करते हैं। इन्हें जीवन में रुकना या पीछे मुड़ना पसंद नहीं होता। । इनके व्यक्तित्व एवं व्यवहार में विशेष प्रकार की शालीनता होती है। ऐसे जातक धुन के पक्के व कई विशेष उपलब्धियाँ लिए होते हैं।
दोस्तों, अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें, कमेंट करें और शेयर करके और लोगों को भी इस बारे में अवगत कराएं; और हाँ ऐसे ही बढ़िया जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें ।










