🌊✨ Discover the beauty of Chambal Riverfront in Kota! A peaceful place with stunning views, perfect for relaxing and taking amazing photos. 🌞📸

seen from Thailand
seen from Russia
seen from Singapore

seen from United States

seen from Sweden

seen from United States

seen from Canada
seen from Singapore

seen from Malaysia
seen from China

seen from United Kingdom
seen from Belgium

seen from Malaysia

seen from Singapore

seen from Malaysia
seen from United Kingdom
seen from China

seen from Malaysia

seen from Chile
seen from Japan
🌊✨ Discover the beauty of Chambal Riverfront in Kota! A peaceful place with stunning views, perfect for relaxing and taking amazing photos. 🌞📸
टूरिज्म मानचित्र पर कोटा को मिली विश्वस्तरीय पहचान
चम्बल हैरिटेज रिवर फ्रंट का भव्य लोकार्पण, जगमग उठा कोटा शहर न्यूजवेव@कोटा कोटा शहर में 1442 करोड़ रुपये से विकसित देश के पहले हैरिटेज रिवर फ्रंट का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की उपस्थिति में किया। राज्य सरकार के कई मंत्रियों सहित विभिन्न बोर्ड-निगम-आयोग अध्यक्ष एवं विशिष्ट लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। कोटा बैराज से नयापुरा पुलिया तक 2.75 किमी क्षेत्र में विकसित 27 आकर्षक घाटों का अवलोकन कर उनकी खूबियों को सराहा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने कहा जो भी पर्यटक कोटा आएंगे वे यहां की खूबसूरती आजीवन याद रखेंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि चम्बल रिवर फ्रंट ने राज्य में विकास की नई इबारत लिखी है। पर्यटन की दृष्टि से यह मील का पत्थर साबित होगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि कोटा में विकसित चम्बल रिवर फ्रंट ना केवल पर्यटन और कला की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राजस्थान की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि वे चंबल रिवर फ्रंट के विभिन्न घाटों को देखकर अभिभूत हैं। जो भी देशी-विदेशी पर्यटक यहां आएंगे उनके जेहन में लंबे समय तक कोटा की यादें ताजा रहेंगी।
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राज्य विकास के पद पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चंबल रिवर फ्रंट देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि चंबल रिवर फ्रंट के बारे में जितना सुना था उससे कहीं बढ़कर पाया है। यहां पूरे विश्व की संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की कल्पना को साकार करता रिवर फ्रंट राजस्थान की लोक संस्कृति को प्रमुखता से दर्शाता है। राजस्थान पर्यटन सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि कोचिंग सिटी के तौर पर पहचान रखने वाला कोटा अब चम्बल रिवर फ्रंट के लिए भी देश-दुनिया में जाना जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि चंबल रिवर फ्रंट का कार्य अद्भुत और अकल्पनीय है। यहां निर्मित हर एक घाट और हर एक इमारत आकर्षित करने वाली है। चंबल माता की विशालकाय मूर्ति विशेष रूप से आकर्षित करती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि भविष्य में चंबल रिवर फ्रंट प्रमुख पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरेगा। बड़ी संख्या में सैलानी हर साल यहां आएंगे जो यहां से खूबसूरत यादें लेकर जाएंगे।
इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद् के अन्य सदस्यों, विभिन्न बोर्ड-निगम-आयोग अध्यक्षों, विधायकों एवं अन्य विशिष्टजनों ने भी चम्बल रिवर फ्रंट को कला एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए यहां हुए विकास कार्यों की सराहना की। Read the full article
रिवर फ्रंट पर 242 फीट की विशाल चंबल माता मूर्ति मुख्य आकर्षण
कलश से 7.60 लाख लीटर प्रति घंटा गति से होगा जल प्रवाह न्यूजवेव@ कोटा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशन में कोटा में विकसित विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट पर सैलानियों का मुख्य आकर्षण चंबल माता की 242 फीट उंची प्रतिमा रहेगी। इसके कलश से 7 लाख 60 हजार लीटर प्रति घंटा की गति से जल धारा पर्यटकों के लिये दर्शनीय होगी। रोज शाम को यहां संध्याकालीन आरती भी की जायेगी। सितंबर माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इसका भव्य उद्घाटन किया जायेगा।
यूआईटी सचिव राजेश जोशी ने बताया कि वियतनाम मार्बल से करीब 1500 पीस में इस विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया है। प्रतिमा के नीचे 5 हाथियों की प्रतिमायें स्वागत करते नजर आयेगी। यूआईटी इंजीनियर ललित मीणा ने बताया कि प्रतिमा के कलश से होने वाला जल प्रवाह से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये हाई, हेड 75 एचपी के चार समर्सिबल पंप लगाये गए हैं। 450 एमएम डेढ़ फीट चौड़े 2 पाइपों के जरिए आधुनिक पम्प से प्रतिमा के शीर्ष तक चंबल के पानी को पहुंचाया जाएगा। प्रतिमा के कलश से प्रवाहित 7.60 लाख लीटर पानी रिसायकल होकर वापस पंपों के जरिए कलश से गिरेगा। रात्रि में चंबल माता की प्रतिमा पर आकर्षक लाइटिंग रिवर फ्रंट को निखारेगी। Read the full article
चंबल की लहरों पर रोशनी बिखेर रहे रिवरफ्रंट के घाट
पर्यटकों को लुभायेगी पश्चिमी छोर पर नंदी, वैदिक,रोशन घाट की नैसर्गिग छटा न्यूजवेव@कोटा राजस्थान के कोटा शहर में नवनिर्मित दुनिया का पहला चंबल रिवर फ्रंट देश-विदेश के सैलानियों के लिये नई सौगात होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले माह करेंगे। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर चंबल नदी पर विकसित हेरिटेज रिवर फ्रंट के दोनों छोर पर थीम आधारित घाट लहरों पर अपनी खूबसूरती के रंग बिखेर रहे हैं। मंत्री धारीवाल प्रतिदिन इसकी अंतिम तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। नाइट टूरिज्म का हब बनेगा नगर विकास न्यास ओएसडी आरडी मीणा ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट को नाइट टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाने के लिये इसके प्रत्येक घाट को रंगबिरंगी रोशनी से निखारा जा रहा है। न्यास सचिव राजेश जोशी ने बताया कि प्रत्येक घाट एवं मॉन्यूमेंट्स पर दिन-रात अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं। पश्चिमी छोर के घाटों की अद्भुत छटा नन्दी घाट - सकतपुरा मुक्तिधाम के सामने स्थित नन्दी घाट पर भारतीय शिल्प के अनुसार एक प्रांगण बनाया गया है जिसमें सेंड स्टोन की नन्दी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह भारत में नंदी की सबसे विशालकाय आकृति है । वैदिक घाट - बनारस के घाट की तर्ज पर हाड़ौती शिल्पकला से वैदिक घाट का निर्माण किया गया है जिसके पार्श्व में भारतीय मंदिर शिल्प के अनुसार भारतीय मंदिरों के शिखरों को एक अनुक्रम में सजाया गया है। रोशन घाट - कब्रिस्तान के सामने स्थित घाट पर ईस्लामिक आर्किटेक्चर के तहत फसाड का निर्माण किया गया है। इस घाट पर कई मशालें लगाई गई है जिनका प्रतिबिम्ब नदी में दिखाई दे रहा हैं । Read the full article
चंबल रिवर फ्रंट के विहंगम घाटों से चमक उठा कोटा
टूरिज्म सिटी : अद्भुत रोशनी से चंबल रिवर फ्रंट की जलतरंगों पर सतरंगी छटा न्यूजवेव@ कोटा कोटा को देश के पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिये विशाल चंबल रिवर फ्रंट कोटा का निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है। रिवर फ्रंट पर जवाहर घाट से लेकर जुगनू गार्डन तक अलग-अलग दर्शनीय घाटों की डिजाइनों को रंगबिरंगी रोशनी के साथ सजाया जा रहा है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर चल रहे शहर के इस मेगा प्रोजेक्ट चम्बल रिवर फ्रंट को पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए जल्द ही चालू करने की योजना है। आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया ने बताया कि चंबल नदी किनारे नवनिर्मित घाटों पर 250 के लेवल पर डेकोरेटिव लाइट पोल स्थापित किए गए हैं, जिनकी रोशनी से घाटों की डिजाइन का दृश्य बहुत दूर तक विहंगम दिखाई देता है। ये अद्भुत लाइटें चंबल रिवर फ्रंट की जलतरंगों पर सतरंगी छटा बिखेरगी। इनको देखकर पर्यटकों को बहुत सुकून महसूस होगा, रोजाना रात्रि में यह खूबसूरत रोशनी देर तक उनको आकर्षित करती रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर लाइटों के पोल को विलक्षण ढंग से डिजाइन किया गया है। रिवर फ्रंट पर आने वाले पर्यटकों को लगेगा जैसे पोल के ऊपर कोई फ्लॉवर लगे रखे हैं। इन दिनों बिजली के खंबों पर पत्थर की क्लैडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे सभी लाइट पोल का अलग ही रूप निखर कर आ रहा है। प्रत्येक घाट पर लाइटों का डेकोरेशन अलग-अलग दिखाई देगा। यूआईटी के ओएसडी आरडी मीणा ने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का जल्द लोकार्पण करवाने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर मॉनिटरिग की जा रही है। यूआईटी सचिव राजेश जोशी ने कहा कि कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिये न्यास द्वारा शहर के चौराहों सहित अन्य विकास कार्यो को समयबद्ध पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। चर्मन्यवती का नैसर्गिक सौंदर्य
नंदी घाट पर पंचतत्व को दिखाने के लिए शिखर बनाए हुए हैं। उनमें गोवो प्रोजेक्टर की मदद से पंचतत्वों जल, वायु, अग्नि, आकाश, पृथ्वी को हूबहू दर्शाया गया है। शाम के समय चंबल रिवर फ्रंट की रोशनी से चर्मन्यवती के सौंदर्य अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। लाइट का प्रतिबिम्ब फसाड के साथ नदी के जलतरंगों के भीतर भी चमकता हुआ दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि विदेशों से मंगवाई गई डेकोरेटिव लाइटें चंबल के तटों से कोटा को रंगबिरंगी रोशनी से आलोकित कर रही हैं। ‘जुगनू गार्डन’ में होगा डांसिंग शो उन्होंने बताया कि चंबल रिवर फ्रंट के पश्चिमी भाग में दर्शनीय ‘जुगनू गार्डन’ विकसित किया गया है। इस उद्यान में विभिन्न पेड़, मशरूम गार्डन, ट्यूलिप गार्डन में खूबसूरत लाइटिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। इस गार्डन में डांसिंग शो होगा जिसमें फाउंटेन के साथ में डांस की परफॉर्मेंस सिंक्रोनाइज की जावेगी। इसी तरह, हाथी घाट पर 5 आकर्षक विशाल हाथी स्थापित किए गए हैं जिसमें हाथी की सूंड से निकलता हुआ पानी पर्यटकों को दूर से अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्रदेश में अपनी तरह के पहले इस दुर्लभ पर्यटक स्थल का अद्भुत नजारा देखने के लिये जल्द ही पर्यटकों एवं शहरवासियों को अवसर मिलने जा रहा है। Read the full article