East Bengal, Mohan Bagan’s move to ISL will give others a chance: co-owners of Real Kashmir | ईस्ट बंगाल, मोहान बागान के आईएसएल में जाने से बाकियों को मिलेगा मौका : रियल कश्मीर के सह-मालिक डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीनगर का एक फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर, जहां खेल से अधिक लोकप्रिय बंदूक और पत्थर हैं, पिछले कुछ वर्षों से कश्मीरी युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल करने में सफल रहा है। 2016 में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से रियल कश्मीर फुटबाल क्लब धीरे-धीरे मजबूत बन गया है। अपनी शुरुआत के दो साल के अंदर ही रियल कश्मीर की टीम भारतीय फुटबॉल शीर्ष डिविजन लीग-आई लीग में आ गई थी और वह अपने पहले साल में ही तीसरे नंबर पर रही थी। रियल कश्मीर के सह-मालिक संदीप चट्टू ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि किस तरह से क्लब ने कश्मीर के युवाओं की सोच बदली है।