16 साल की लड़की को थी बाल चबाने की आदत, पेट से निकला आधा किलो का गुच्छा
चैतन्य भारत न्यूज रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। आपने आज तक पेट से कपड़ा या कीड़े निकलते हुए तो सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने पेट से बालों का गुच्छा निकलने के बारे में सुना है? नहीं न... हम आपको आज ऐसे ही एक मामले के बारे में बता रहे हैं। रूस में एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 16 साल की लड़की के पेट से बालों का गुच्छा निकाला है। पेट से निकला आधा किलो का बालों का गुच्छा इस लड़की को बाल चबाने की आदत थी। वह पिछले करीब 6 साल से ऐसा कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़की लंबे समय से आंतों की बीमारी रेपन्जेल सिन्ड्रोम से पीड़ित थी। उसके पेट में लगातार बाल जमा होने लगे थे। इस वजह से उसे आंतों से संबंधी समस्या आ रही थी। दस साल की उम्र से ही उसे बाल चबाने की आदत पड़ गई थी। इस आदत के चलते उसके पेट में बाल जमा होते ही जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के पेट से आधा किलो का बालों का गुच्छा निकाला गया। पहले भी आ चुका है ऐसा मामला लड़की के पेट के 80 फीसदी हिस्से में बालों का गुच्छा मौजूद था। इसके कारण आंतों का बड़ा हिस्सा बंद हो गया था। हालांकि, डॉक्टर्स ने लड़की का ऑपरेशन करने में सफल रहे। अब उसकी सेहत रिकवरी की ओर है। इससे पहले मार्च में भी ऐसा मामला सुनने में आया था जब कानपुर के एक हॉस्पिटल में लड़की के पेट से बालों का गुच्छा निकाला गया है। वह लड़की 'तारकोबेजार' नामक बीमारी से पीड़ित थी। इस बीमारी में व्यक्ति अपने बाल नोंच-नोंच कर खाता है। Read the full article











