बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने आज से कमोडिटी वायदा में भी कदम रख दिया है। – Market Investor बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने आज से कमोडिटी वायदा में भी कदम रख दिया है। एक्सचेंज ने सोने और चांदी में वायदा कारोबार शुरू किया है। सोने के वायदा का लॉट साइज एक किलो और चांदी का 30 किलो है। फिलहाल दोनों का डिलिवरी सेंटर अहमदाबाद है। एक्सचेंज ने अगले एक साल के लिए कमोडिटी में ट्रांजैक्शन चार्ज पूरी तरह से खत्म कर दिया है।













