कांग्रेस–अकाली दल का हिंसा और धांधली का इतिहास बेनकाब, AAP को बदनाम करने की बौखलाहट में फैला रहे झूठ: कुलदीप धालीवाल
चंडीगढ़, 6 दिसंबर: आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि दोनों पार्टियों का इतिहास “हिंसा, धांधली और डर की राजनीति” से भरा पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पहली बार जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने जा रहा है। “कांग्रेस–अकाली दल की सरकारों में…














