सावधान: देश के कुछ इलाकों में तीसरे स्टेज में पहुंचा कोरोना वायरस संक्रमण, डॉक्टरों ने कहा- कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक और बुरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, भारत के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण तीसरे स्टेज पर पहुंच गया है। दिल्ली एम्स के डॉयरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि कुछ इलाकों में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड हुआ है, जबकि भारत में कोरोना फिलहाल दूसरे और तीसरे स्टेज के बीच में है। भारत स्टेज 2 और 3 के बीच में दिल्ली एम्स के डॉयरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने आजतक.कॉम से खास बातचीत के दौरान कहा कि, 'कोरोना के हालात चिंता का विषय है, क्योंकि कहीं-कहीं पर केस अचानक से बढ़ गए और कुछ इलाकों में लोकलाइज्ड कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, जैसे मुंबई में। हम स्टेज 2 और 3 के बीच में है। ज्यादातर भारत में कोरोना स्टेज-2 पर ही है। अब ज्यादा सतर्क रहना जरूरी डॉ. गुलेरिया ने आगे बताया कि, 'कुछ-कुछ हॉटस्पॉट्स में लोकल कम्युनिटी स्प्रेड हो रहा है, यदि हम वहां पर भी स्थिति को रोक ले तो कोई चिंता की बात नहीं है। शुरुआती कम्युनिटी स्प्रेड कुछ पॉकेट्स में शुरू हो रहा है, इसलिए अब हमारा ज्यादा सतर्क रहना जरूरी हो गया है।' तबलीगी जमात के कारण बढ़ी बीमारी डॉ. गुलेरिया ने तबलीगी जमात के कारण बढ़े कोरोना वायरस के मामलों को लेकर कहा कि, 'तबलीगी जमात के कारण जो बीमारी रुकी हुई थी, वह थोड़ी सी बढ़ गई है। जरूरी है कि इन लोगों को ट्रेस किया जाए और जहां-जहां यह लोग गए हैं, वहां इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया जाए।' स्थिति सामान्य होने में वक्त लगेगा डॉ. गुलेरिया ने बताया कि अब डॉक्टर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं और ऐसे में भय का माहौल बनता जा रहा है। इससे डॉकटरों के परिवार को भी कोरोना वायरस हो सकता है। इसलिए लोगों को डॉक्टर्स का भी साथ देना चाहिए। स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा डॉ. गुलेरिया के मुताबिक, जब 10 अप्रैल के बाद डाटा आएगा उसके बाद ही यह तय होगा कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए या नहीं। स्थिति को सामान्य होने में अभी समय लगेगा, क्योंकि यह वायरस इतनी जल्दी नहीं जाने वाला।' गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आकर 109 लोगों की मौत हो गई है और 4 हजार से ज्यादा लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, 291 मरीज कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। ये भी पढ़े... कोरोनावायरस के खिलाफ फिर एकजुट हुआ देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक दीपों से जगमगाया पूरा भारत कोरोना वायरस से अमेरिका में तबाही, ट्रंप ने पीएम मोदी से की इस खास दवा की मांग, बोले- मैं खुद भी खाऊंगा इंदौर: जिस इलाकें में लोगों ने डॉक्टरों पर की थी पत्थरबाजी, वहां से 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले Read the full article










