ट्रेवल के दौरान अगर कोई लड़का या लड़की मदद के नाम पर आपसे काल करवाने के लिए कहते हैं तो इससे बचें वरना आप भी Call Forwarding Scam का शिकार हो सकते हैं।
अगर आप किसी पब्लिक प्लेस , जैसे कि मेट्रो स्टेशन , माल , या सड़क किनारें खड़े हैं। और कोई लड़की आपके पास आकर काल करने के लिए मोबाइल मांगे तो क्या आप उसे मना करोगे या दे दोगे।
जाहिर से बात हैं ज्यादातर लोग अपना मोबाइल काल करने के लिए दे देते हैं। कुछ लड़के लड़कियों के सामने खुद का इंप्रेशन जमाने के लिए अपना स्मार्टफोन काल करने के लिए दे देते हैं।
लेकिन अब इस तरह से किसी की मदद करना या लड़कियों के सामने अपना इंप्रेशन जमाना आपके ऊपर बहुत भारी पड़ सकता हैं। इतना भारी कि आप जिंदगी भर याद रखोगे।
ऐसा करने से बहुत से लोगों के अकाउंट खाली हो चुके हैं। साइबर क्राइम करने वालों ने अब ऑनलाइन फ्रॉड करने का ये एक नया तरीका निकाला हैं।
अगर आप इस फ्रॉड के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। तभी आप इस प्रकार के फ्रॉड से बच सकते हो। वरना जाने अनजाने में आप भी इस फ्रॉड का शिकार होकर अपना बैंक अकाउंट खाली करवा सकते हैं।
इस ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताएं वाले हैं कि Call Forwarding Scam kya Hai, Call Forwarding Scam se Kaise Bache, Call Forwarding Scam Tips hindi इत्यादि।












