Scam करने वाले स्कैमर अब Fake Delivery के नाम पर लोगों को अपने जाल में फँसाकर उनके बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। ऐसे में आपको सेफ रहने की जरूरत हैं।
क्या आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने का शौक हैं। आप अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म से ऑनलाइन शॉपिंग करते रहते हैं। और एक दिन बिना ऑर्डर किये आपके घर कोई ऑर्डर आ जाए। अब आप मुझे बताइए कि आपको कैसा लगेगा।
आपको लग सकता हैं कि ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करने की वजह से कंपनी ने मुझे कोई गिफ्ट भेजा होगा। या कुछ और भी लग सकता हैं। कमेन्ट करके जरूर बताए
हम इंडियंस को फ्री की चीज काफी अच्छी लगती हैं। इसलिए हम जल्दी किसी का शिकार भी हो जाते हैं। यहाँ भी अगर आप सूझबूझ से काम नहीं लोगे तो ऐसा फसोगे कि जिंदगी भर याद रखोगे।
मार्केट में फेंक पार्सल के नाम पर एक स्कैम चल रहा हैं। जिसकी चपेट में देश के हजारों लोग आ चुके हैं इससे पहले कि आपके या आपके किसी दोस्त रिश्तेदार के साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो इसके बारें में अच्छे से जान ले। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।














