जॉब के लिये CV या RESUME ? क्या है अंतर
जॉब के लिये CV या RESUME ? क्या है अंतर
जब भी आप किसी नौकरी के लिये कहीं जाते हैं…तो सबसे पहले अपना बायो़डाटा साथ लेकर जाते हैं…ये बायोडाटा ही आपकी नौकरी के लिये चाबी का काम करता है..बायोडाटा को कुछ लोग RESUME तो कुछ लोग curriculum vitae कहते हैं…और लोग इन दोनों चीज़ों को एक ही मानते हैं…इसमें कोई अंतर नहीं समझते, लेकिन दोनों चीज़ें एक दूसरे से बेहद अलग है…कम से कम अपनी जानकारी और सही प्रयोग के लिए तो आपको जानना ही चाहिए कि आखिर दोनों में क्या अंतर है और इन दोनों शब्दों को सही प्रयोग क्या है।
क्या है दोनों में फर्क ?
CONCEPT IMAGE
सीधे-सीधे शब्दों में कहें तो CV यानी करिकलम विटाई आपके करियर का पूरा ब्योरा है और RESUME उसके हाईलाइट्स। सीवी एक पूर्ण और विस्तृत दस्तावेज है जो आपके करियर, पढ़ाई और उपलब्धियों की पूरी जानकारी देता है। इसमें व्यक्ति की योग्यता, अनुभव, कौशल, दक्षता और उपलब्धियों से संबंधित जानकारी होती है। ये न केवल आपकी शिक्षा और पिछले काम को दर्शाता हैं बल्कि आपके प्रकाशनों, पुरस्कार, सम्मान और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों की भी जानकारी देता है। साथ ही इसमें दूसरों के रेकमंडेशन लेटर व कवर लेटर भी शामिल किए जा सकते हैं। सीवी कम से कम 2 या ज्य़ादा पन्नों का हो सकता है…और चूंकि सीवी में आपकी हर बात क्या ब्यौरा रहता है तो इसे हर नौकरी के हिसाब से बदलने की जरूरत कम ही पड़ती है…हां नई उपलब्धि को इसमें आप जोड़ जरूर सकते हैं या फिर कोई नया लेटर भी शामिल कर सकते हैं
RESUME का मतलब क्या ?
CONCEPT IMAGE
दूसरी ओर, RESUME में आपकी शिक्षा, कार्य अनुभव , दक्षता और पिछले नौकरी में उपलब्धियों के Main Points की जानकारी दी जाती है। ये एक या दो पेज से अधिक बढ़ा नहीं होता।RESUME एक छोटा दस्तावेज होता है इसलिये इसमें नौकरी के हिसाब से ऐसे Points हाईलाइट करते हैं जो उस जॉब की जरूरतों में शामिल हो। नौकरी के लिये आवेदन करने वाला अपने RESUME को नौकरी और पद की जरूरत के हिसाब से Change कर सकता है ।














