ई-पासपोर्ट: अब भारत और विदेश में सिर्फ चिप वाले पासपोर्ट ही जारी होंगे, जानें क्या है इस प्रणाली का उद्देश्य
India News: भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम V2.0 के तहत बड़ा बदलाव किया है। अब देश और विदेश के सभी भारतीय दूतावासों में केवल ई-पासपोर्ट ही जारी किए जाएंगे। इस नए सिस्टम का उद्देश्य पासपोर्ट प्रणाली को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। ई-पासपोर्ट में लगी चिप और डिजिटल सुरक्षा तकनीक से यात्रियों की पहचान अधिक मजबूत होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा पासपोर्ट वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे।…













