अब साहूडांगी में भी इलेक्ट्रिक चूल्हे में शव का दाह संस्कार शुरू
सिलीगुड़ी, 03 मार्च: सिलीगुड़ी महकमे के साहूडांगी स्थित शमशान घाट में निर्माण इलेक्ट्रिक चूल्हा उद्घाटन के तिन महीने पश्चात, आज से काम करना शुरू कर दिया| उत्तर बंगाल विकस विभाग की आर्थिक मदद से फुलबारी के साहूडांगी में निर्मित इलेक्ट्रिक चूल्हे का उद्घाटन पिछले साल 25 नवम्बर को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव एंव उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्रनाथ घोष ने किया था। हालाँकि पंचायत समिति ने इसकी देखभाल करने से इंकार कर दिया| इसके बाद सिलीगुड़ी - जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए )को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गयी। उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से एसजेडीए को पत्र ;लिखकर इसकी जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया गया। एसजेडीए के अधिकारियों ने इलाके का मुआयना कर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने को तैयार हो गए। ये सभी औपचारिकता पूरी करने में तीन महीने लग गए। आखिरकार शनिवार को साहूडांगी के राजगंज स्थित इलेक्ट्रिक चूल्हे ने काम करना शुरू कर दिया। इस बारे में डाबग्राम - फुलबारी के विधायक एंव राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने कहा कि हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे सिलीगुड़ी शहर में इससे पहले किरणचंद्र घाट स्थित इलेक्ट्रिक चूल्हे में शव के दाह संस्कार को लेकर भारी दवाब पर रहा था। इस समस्या के निजात के लिए साहूडांगी में एक और इलेक्ट्रिक चूल्हे का निर्माण किया गया। पंचायत समिति द्वारा ;चलाने में असमर्थता जाहिर करने के बाद इसे एसजेडीए को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यहाँ शव का दाह संस्कार करने का शुल्क 1000 रूपये से अधिक नहीं होगा। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि आनेवाले दिनों में सिलीगुड़ी के आस पास और एक इलेक्ट्रिक चूल्हे का निर्माण किये जाने पर विचार किया जायेगा। Read the full article











