जनरल बिपिन रावत बने देश के पहले CDS, तीनों सेनाओं की संभालेंगे कमान
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. सेनाध्यक्ष बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। केंद्र सरकार ने रविवार को ही CDS पोस्ट के लिए उम्र की सीमा बढ़ाई थी। अब चीफ ऑफ डिफेंस के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष होगी। 65 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही इस पद से सीडीएस रिटायर होंगे। पहले 62 साल में ही रिटायर होने का प्रावधान था। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); खबरों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने सेना नियमों, 1954 में कार्यकाल और सेवा के नियमों में संशोधन किया है। मंत्रालय ने 28 दिसंबर की अपनी अधिसूचना में कहा है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) या ट्राई-सर्विसेज प्रमुख 65 साल की आयु तक सेवा दे सकेंगे। इसमें कहा गया कि, ‘बशर्ते की केंद्र सरकार अगर जरूरी समझे तो जनहित में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की सेवा को विस्तार दे सकती है।’ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी दी जाएगी। बता दें, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना है। सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा। हालांकि सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे। रावत 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष पद से रिटायर हो रहे हैं। रावत की जगह मनोज मुकुंद नरवणे नए आर्मी चीफ होंगे। ये भी पढ़े... मनोज मुकुंद नरवणे होंगे अगले सेना प्रमुख, संभाल चुके हैं चीन, कश्मीर और पूर्वोतर बॉर्डर की कमान मोदी कैबिनेट ने दी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का नया पद बनाने की मंजूरी, इस नाम पर हो रही चर्चा दुनिया को फिर अपनी ताकत दिखा रही भारतीय वायुसेना, पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर दी सलामी Read the full article














