Free Fastag Toll Card: 1 दिसंबर से अनिवार्य, जानें- कहां मिलेगा, कैसे करें एक्टिवेट, पढ़ें- पूरी जानकारी
Free Fastag Toll Card: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर, 2019 से सभी वाहनों, निजी और वाणिज्यिक के लिए FASTag अनिवार्य हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जिन वहानों में फास्टैग नहीं लगा होगा उनको टोल पर दोगुना भुगतान करना होगा। इसलिए जरुरी है कि आप अपने वाहन के लिए FASTag खरीद लें। हम आपको बताएंगे कि ये आपको कहां से मिलेगा और कैसे आप इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। लेकिन, उससे पहले जानते हैं आखिर FASTags है क्या? क्या है FASTag फास्टैग एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। ये ऐसा ही है जैसा की कोई क्रेडिट या डेबिट कार्ड है। हालांकि, ये आकार में क्रेडिट कार्ड से आधा या उससे छोटा भी होता है। कार के आगे वाले शीशे पर इसे लगाया जाता है। इसमें एक चिप लगी होती है जिसके अंदर आपके वाहन से संबंधित सारी जानकारी मौजूद रहती है। जैसे ही आप टोल प्लाजा पर जाएंगे आपके वाहन से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी। टोल प्लाजा पर फास्टैग की सूचना एकत्र करने वाले उपकरण लगे होते हैं फास्टैग जैसे ही कैमरे का सामने आएगा। सारी सूचना इकट्ठा हो जाएगी। कैसे खरीदें और एक्टिवेट करें फास्टैग राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर 22 प्रमाणित बैंकों द्वारा प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) जैसे विभिन्न माध्यम से FASTags जारी किए जाते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन पर भी ये उपलब्ध हैं। बता दें कि पहली दिसंबर तक यह किसी भी एनएच के टोल प्लाजा से मुफ्त लिया जा सकता है। आपको बता दें कि यदि आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं तो आपको डिलिवरी चार्ज भी देना होगा। सेल्फ-एक्टीवेशन: FASTag 'बैंक-न्यूट्रल' है, अर्थात, जब आप POS टर्मिनल या ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म से इसे खरीदते हैं तो कोई भी बैंक FASTag को प्री-असाइन नहीं किया जाता है। ऑनलाइन FASTag DIY (Do-It-Yourself) की पर आधारित है, जहां आप 'My FASTag मोबाइल ऐप में वाहन के विवरण दर्ज करके इसे खुद से ही एक्टिवेट कर सकते हैं। एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ता Google Play Store से My FASTag ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और iPhone यूजर्स Apple स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल ऐप से मिलेगी सारी जानकारी इसके बाद, आपके पास माई फास्टैग मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने किसी मौजूदा बैंक खाते के साथ FASTag को जोड़ने की सुविधा है। NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) प्रीपेड वॉलेट की सुविधा My FASTag मोबाइल ऐप में भी उपलब्ध है, जहां आप पैसे डाल सकते हैं और अपने टोल शुल्क को सीधे बैंक खाते से कटवाने के बजाय प्रीपेड वॉलेट से भुगतान कर सकते हैं। प्रमाणित बैंक शाखा में जाकर कराए एक्टिवेट आप नीचे दी गई सूची में शामिल बैंक की निकटतम शाखा में जाकर FASTag खरीद भी सकते हैं और FASTag को अपने मौजूदा बैंक खाते से जोड़ सकते हैं। एक्टिवेशन के समय देने होंगे ये दस्तावेज एक्टिवेशन के समय, आपको बैंक की केवाईसी पॉलिसी के अनुसार केवाईसी (नो योर कस्टमर) दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी। केवाईसी के अलावा, आपको FASTag के लिए आवेदन के साथ वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) भी बैंक में जमा करना होगा।
bank-list यदि FASTag आपके बैंक खाते से पहले से जुड़ा हुआ है, तो प्रीपेड वॉलेट में अलग से पैसे जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि टाल भुगतान के लिए आपके FASTag जुड़े बैंक खाते में पर्याप्त पैसे हो। हालांकि, अगर आपने FASTag को प्रीपेड वॉलेट (NHAI प्रीपेड वॉलेट) से लिंक किया है, तो इसे विभिन्न माध्यमों जैसे चेक के माध्यम से या UPI, डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, NEFT,नेट बैंकिंग के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। साथ ही, अलग-अलग माध्यमों से FASTag खाते को रिचार्ज करते समय अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। read more Read the full article













