चैतन्य भारत न्यूज
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के अकिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। कहा जा रहा है कि लड़की खेत में घास काटने गई थी, इसी दौरान खास समुदाय के तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
खबरों के मुताबिक, लड़की की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख दो युवक भाग निकले जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। पीड़ित लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामले की शिकायत लेकर पीड़िता के पिता थाने पहुंचे तो मामला दर्ज करने की बजाय वहां उनकी पिटाई की गई। वहीं पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इसके बाद पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े...
सौतेले भाई के बच्चे की मां बनी नाबालिग बहन, कहा- रोज करता था रेप
5 दरिंदों ने एक रात में गर्भवती युवती का 11 बार किया रेप, नष्ट हुआ भ्रूण
रेप आरोपित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को SIT ने किया गिरफ्तार
Read the full article