मोटरसाइकिल के धक्के से किसान की मौत
मालदा , 21 मार्च। गाजोल थाने के आलमपुर में 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को मोटरसाइकिल के धक्के से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त भावेश सरकार (52 ) है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। वह गाजोल थाने के पाण्डूया के गरीशपुर इलाके का रहने वाला था। आज सुबह वह बाजार से साइकिल से घर लौट रहा था। उसी दौरान गाजोल से मालदा आ रही तेज रफ़्तार एक मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार धक्का मारा। स्थानीय लोगों ने उससे तत्काल गाजोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मरती घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है। Read the full article
















