हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेगी फ्री यूनिफॉर्म, डीबीटी के जरिए बैंक खातों में ट्रांसफर होंगे 600 रुपये Shimla News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को इस साल भी फ्री यूनिफॉर्म योजना का लाभ मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में प्रति छात्र 600 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...















