GST घटने से क्या बढ़ जाएगी Dry Fruits की कीमतें ?
भारत में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है लोग खूब ड्राइ फ्रूट्स की खरीददारी भी कर रहे हैं. हाल ही में सरकार द्वारा ड्राइ फ्रूट्स और नट्स पर जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है जिससे उपभोग्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही इस फेसल का असर घरेलू खपत के साथ ही ब्रिक्री में भी सकारात्मक तौर पर दिखाई देने का उम्मीद जताई गई है. अब सरकार द्वारा नट्स एंड ड्राइड फ्रूट्स पर जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत करने के फैसले को लेकर नट्स एंड ड्राइड फ्रूट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गुंजन जैन ने प्रतिक्रिया दी है.










