Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर के अन्य बंद तहखानों का एएसआई से सर्वेक्षण कराने की याचिका दायर
यूपी में वाराणसी जिला न्यायाधीश की अदालत में एक महिला ने सोमवार को याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बंद अन्य सभी तहखानों का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की मांग की है. जिला अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख तय की है. विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पक्षकार राखी सिंह ने यह याचिका दाखिल की है, जिनकी पहले की एक याचिका पर एएसआई सर्वेक्षण हुआ था.














