चाकुलिया के हिरनिया जंगल में पारंपरिक सेंदरा पर्व शुरू, शिकार के लिए निकले सेंदरा वीर
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत हिरनिया जंगल में सोमवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व की शुरुआत हुई। वन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद राजा बाजाबासा जंगल में शिकार के लिए सेंदरा वीर रवाना हुए। परंपरा के अनुसार पुजारी पुतु सबर ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी। इसके बाद सिंग बाजा बजाकर सेंदरा वीरों को जंगल में प्रवेश का संकेत दिया गया। पारंपरिक हथियारों से…
















