प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राईवर्ज यूनियन ने निगम के चालक व परिचालकों को क्षतिग्रस्त सडक़ों पर बसें न ले जाने का आग्रह किया है। हालांकि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण भू-स्खलन से कई सडक़ें क्षतिग्रस्त हुई हैं उन सडक़ों पर निगम के चालकों को गाडिय़ां बड़ी सावधानी व सूझ-बूझ से चलाने व कोई रिस्क न लेने को कहा गया है, ताकि जिससे प्रदेश की जनता को कोई हानि न हो और साथ ही आम जनता से क्षतिग्रस्त सडक़ों पर बसें ले जाने के लिए बाध्य न करने का आहवान किया है।

















