आज के दिन की कुछ ऐतिहासिक घटनाएं - - 31 दिसंबर 1826 में हुआ था माचिस का आविष्कार, आज ही के दिन 1827 में हुई थी पहली बिक्री - आज ही के दिन साल 1920 में पंडित रवि शंकर का जन्म उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था. रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ सीखा था. पंडित रविशंकर ने अपने बड़े भाई उदय शंकर के साथ काम करना शुरू किया था. जोकि उस समय के प्रसिद्ध डांसर थे. - आज ही के दिन साल 1940 में बुकर टी वाशिंगटन को अमेरिकी डाकटिकट पर जगह दी गई थी. अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले बुकर टी वाशिंगटन पहले अश्वेत अमेरिकी थे. आपको बता दें कि, बुकर टी वाशिंगटन अफ्रीकी-अमेरिकी शिक्षाविद, लेखक, वक्ता होने के साथ साथ संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति के सलाहकार भी थे. - आज ही के दिन साल 1942 में भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था. - आज ही के दिन साल 1948 में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO की स्थापना हुई थी. जिसके चलते आज के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन में दुनिया भर के 194 देशों ने सदस्यता ली है. आपको बता दें कि, WHO का उद्देश्य दुनिया भर में स्वास्थ्य के स्तर को ऊँचा करना है. - आज ही के दिन साल 1969 में अमेरिका में इंटरनेट की शुरुआत की गई थी. इंटरनेट की शुरुवात के दौरान अमेरिकी रक्षा विभाग के एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी ने चार यूनिवर्सिटीज के कंप्यूटरों को नेटवर्किंग के जरिए जोड़कर ‘Internet’ का आविष्कार किया था. आपको बता दें कि, उस समय इसे इंटरनेट के नाम से नहीं बल्कि “अप्रानेट” के नाम से जाना जाता था. शुरुवाती दौर में अप्रानेट का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिकी मिलिट्री ही करती थी. - आज ही के दिन साल 2000 में दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट मैच में फिक्सिंग कांड का खुलासा किया था. इस फिक्सिंग कांड में दिल्ली पुलिस ने कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया था. उस समय भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और अजय जडेजा का नाम काफी चर्चा में रहा था. वहीं इनके साथ साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों का भी नाम सुर्खियों में रहा था. #History #HistoryFacts #WorldHistory #IndianHistory #Indianness #TheIndianness #WHO #InternetServices https://www.instagram.com/p/CcCcGYmvehc/?igshid=NGJjMDIxMWI=