इंडिगो फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के साथ बदसलूकी, टीएमसी सांसद ने DGCA से की कड़ी कार्रवाई की मांग
New Delhi News: तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिगो की एक उड़ान में अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। सांसद का दावा है कि दिल्ली जा रही फ्लाइट के अंदर कुछ यात्रियों ने उनके खिलाफ न केवल राजनीतिक नारेबाजी की, बल्कि बिना अनुमति के उनके वीडियो भी रिकॉर्ड किए। यह घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर लैंड कर चुका था…














