IPL 2019 : रहाणे के शतक जड़ने के बावजूद दिल्ली से हारी राजस्थान रॉयल्स
चैतन्य भारत न्यूज सोमवार को आईपीएल-12 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को उनके ही घर में छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली ने अंक तालिका में चेन्नई को पछाड़ पहला स्थान भी हासिल कर लिया। ऋषभ पंत और शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन के चलते ये मैच दिल्ली ने अपने नाम किया। राजस्थान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। अजिंक्या रहाणे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 105 रन बनाए। साथ ही कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 50 रन बनाकर टीम को 191 का स्कोर दिलाने में मदद की। इस स्कोर को दिल्ली ने चार विकेट खोकर 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। 192 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम के ओपनर शिखर धवन (54) और पृथ्वी शॉ (42) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 73 रनों की साझेदारी कर पारी की बेहतरीन शुरुआत की। फिर धवन श्रेयस गोपाल का शिकार हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर तो चार रन बनाकर ही रेयान पराग के हाथों आउट हो गए। दिल्ली को तीसरा झटका भी श्रेयस गोपाल ने ही दिया। गोपाल ने शॉ को 42 रन पर आउट किया। फिर शेरफेन रदरफोर्ड 11 रन बनाकर धवल कुलकर्णी का शिकार हो गए। अंत में सारी उम्मीदें रिषभ पंत से थी। पंत ने 36 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मैच में पंत के टिके रहने के कारण दिल्ली टीम को जीत हासिल हुई। ये भी पढ़े... IPL 2019 : शतक जड़कर विराट कोहली ने कोलकाता को 10 रनों से हराया IPL 2019 : घरेलू मैदान पर पंजाब ने राजस्थान को 12 रनों से हराया IPL 2019 : धोनी के बिना मैच नहीं जीत सकी सीएसके, हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया Read the full article












