सिर्फ एक त्योहार नहीं हमारी तहज़ीब भी है पतंगबाज़ी
14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाला पतंग उत्सव इस दिन को खास बनाता है। जयपुर की परंपरा रही है कि 14 जनवरी को जयपुरवासी दिनभर अपनी छतों पर रहते हैं और पतंग उड़ाकर इस मकर संक्रांति का आनंद लेते हैं। इस दिन राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से भी विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वॉल्ड सिटी में इस दिन आप लोगों की पतंगबाज़ी के प्रति दीवानगी देख सकते हैं। लेकिन वॉल्ड सिटी के इतर जो शहर विस्तार ले रहा है वहां पतंगबाज़ी की रौनक वैसी नज़र नहीं आती। लेकिन आप ज़रा थमिए और सोचिए कि पतंगबाज़ी सिर्फ पतंग उड़ाना नहीं है बल्कि एक तहज़ीब को जीना और उसे सींचना भी है।
लांघते हैं जायके
जब आप और आपके पड़ोसी दोनों ही छत पर होते हैं तो ज़ाहिर है कि छतों के ज़रिए जायके भी देहरी को लांघ जाते हैं। तभी तो आप जान पाते हैं कि पड़ोस के गुप्ता जी के यहां स्पेशल अदरक वाली चाय में गुड़ के साथ काली मिर्च भी डाली जाती है और आपके बेसन के पकौड़ों की क्रिस्पीनेस चर्चा तो पूरे मोहल्ले में हो जाती है। खाने-पीने की चीज़ों से...
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Here you can find lots of articles related to life events, movie reviewes, city news, autobiography, health, Cooking, travel and you can wri











